भारत-पाक तनाव के बीच गुजरात सरकार अलर्ट: सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट घोषित"
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते गुजरात सरकार ने सभी अधिकारियों की छुट्टियाँ रद्द कीं। सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट जारी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आपातकालीन बैठक कर प्रशासन को दिए निर्देश।
गुजरात में मौजूद स्थिती के तहत सरकार का आदेश
गुजरात मे गर्मियों का समय में छात्रों के वेकेशन का माहौल बना हुआ है तो दूसरी तरफ सरकारी विभाग के कर्मचारी भी छुट्टियां मनाने रहे थे लेकिन तभी गुजरात में भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने शुक्रवार से राज्य सरकार के सभी अधिकारियों और कर्मचारी की छुट्टियां तत्काल बैठक बुलाकर रद्द कर दी है। मुख्यमंत्रीजी ने कहा है कि अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि विभाग के मुख्य अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना हैडक्वाटर या मुख्यालय न छोड़े।आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियां तथा आपातकालीन स्थिति में एहतियात के तौर पर मुख्यालय में उपस्थित रहने का आदेश जारी किया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए गुजरात सरकार ने दिल्ली सरकार द्वारा घोषित किया गया आदेश का पालन करते हुए तमाम गुजरात के सीमा से जुड़े जिलों को हाय एलर्ट घोषित कर दिया है। संबंधित विभागों और कार्यालय के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने आदेश जारी किया गया है की वर्तमान में छुट्टी पर गए कर्मचारी और अधिकारियों तत्काल वापस आने का रिपोर्ट दर्ज करे।
भारत पाकिस्तान युद्ध को लेकर सरकार की तैयारी
गुजरात में भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने राज्य के सीमावर्ती जिलों उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर राज्य की तैयारी की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री ने तत्काल जिले के कलेक्टरों और पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस और निकासी नागरिक को सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को और संचार प्रणाली पर तत्कालीन निर्देश जारी किए है। गांधीनगर स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र मे बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और रक्षाबलों के अधिकारी भी शामिल हुए।बैठकर के दौरान आपातकालीन परिचालन केंद्र और सभी नियंत्रण विभागों चौबीस घंटों तक क्रियाशील रहने का निर्देश दिया है।
गुजरात राज्य के सीमावर्ती जिलों में छुट्टियां रद्द
गुजरात में मौजूद स्थिती राज्य के इन सभी विभागों और कार्यालय के साथ बोर्ड, निगम, पंचायतों और नगर निगमों स्वायत्त और अनुदान प्राप्त संस्था के अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने का सरकार ने तत्काल मौजूदा हालात को दखते हुए रद्द कर दिया गया है।गुजरात राज्य में प्रशाशन को नागरिक सुरक्षा उपायों और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ पूरी तरह तैयार रहना का अधिकारियों को आदेश किया गया है।उन्होंने किसी भी आपूर्ति व्यवधान के खिलाफ एहतियात के रूप में आवश्यक ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता करने निर्देश जारी किया है। सरकार की ओर से सीमावर्ती गांव में निकासी योजनाओं को सक्रिय करने का आदेश विभिन्न विभागों को आदेश जारी किया गया है। राज्य सरकार ने प्रशासन को आश्रय स्थलों की पहचान कर के ,पीने का पानी, खाद्य आपूर्ति करने का निर्देश जारी किया है।
सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भाई ने स्वास्थ्य और परिवहन विभागों से तत्काल चिकित्सा दल और आवश्यक परिवहन सेवा तैनात रखने करने का आग्रह किया है। उन्होंने जिला प्रमुख को संवेदनशील क्षेत्रों को सुरक्षित करने के लिए उनकी निगरानी को मजबूत करने के लिए और चेतावनी प्रणालियों का मूल्यांकन करने की सलाह दी है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि दहशत और गलत सूचनाओं को रोकने के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाया जाएगा। यदि किसी भी सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती यह तो प्रशासन को पूरी ताकत के साथ उसका प्रत्युत्तर देना चाहिए।उन्होंने कहा कि युद्ध संबंधित सारे अपडेट सरकार की आधिकारिक सोशलमीडिया के माध्यम से जारी किए जाए।
गुजरात सरकार ने भारतीय वायु सेना ,नौसेना ,थलसेना और अन्य केंद्रीय एजेंसी , बीएसएफ , तट रक्षक बलों सक्रियता की सराहना की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सीमावर्ती क्षेत्र मे तैनात सुरक्षा बलों को गुजरात सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी।
Post a Comment